Bhagalpur news बासा पर सोये किसान की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news बासा पर सोये किसान की गोली मार कर हत्या

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में गंगा नदी के किनारे अपने बासा में सो रहे किसान बूटो मंडल(70) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या की दी.

विज्ञापन

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में गंगा नदी के किनारे अपने बासा में सो रहे किसान बूटो मंडल(70) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या की दी. घटना स्थल से मृतक के घर की दूरी सौ मीटर व थाना की दूरी लगभग 200 मीटर है. सुबह पुत्र छंगुरी मंडल अपने बासा पर माल -मवेशियों को घास काट कर (चारा )देने पहुंचा, तो पिता को सोया समझा. थोडी देर बाद पिता को उठाने का प्रयास करने पर बिछावन पर खून से लथपथ पिता को देखा. तब उसे अहसास हुआ कि पिता की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना की सूचना उसने मुखिया किरण देवी व मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार को दी. मुखिया प्रतिनिधि ने तत्काल घटना की जानकारी इस्माईलपुर थानाध्यक्ष को दी. सूचना मिलते ही इस्माईलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों से ली. फॉरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी की. घटना की जानकारी मिलते ही जिप अध्यक्ष विपिन मंडल घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. बुटो मंडल अपने बासा पर घर से खाना खाकर सोने गया था. घटना के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों ने कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात बतायी. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम व वरीय पुलिस पदाधिकारी के आने का इंतजार किया जा रहा है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी परिजनों से ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुत्र के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

वृद्ध पशुपालक बूटो मंडल पिता स्व मनयोगी मंडल की अज्ञात अपराधियों के गोली मार कर हत्या मामले में पुत्र छंगूरी मंडल के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. भागलपुर से फॉरेंसिक विभाग ने घटनास्थल की गहन जांच की. एसडीपीओ ओमप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इस्माईलपुर थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन