पार्ट वन नामांकन में गड़बड़ी को 26 तक सुधारा जायेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 5:30 AM
विज्ञापन
भागलपुर : पार्ट वन में नामांकन में हुई गड़बड़ी को बिहार बोर्ड सुधारने में लग गया है. 26 जुलाई तक नामांकन सूची में सुधार किया जायेगा. वहीं बोर्ड ने छूटे छात्रों को भी एक मौका दिया है. 26 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बोर्ड ने निर्देश जारी कर सभी […]
विज्ञापन
भागलपुर : पार्ट वन में नामांकन में हुई गड़बड़ी को बिहार बोर्ड सुधारने में लग गया है. 26 जुलाई तक नामांकन सूची में सुधार किया जायेगा. वहीं बोर्ड ने छूटे छात्रों को भी एक मौका दिया है. 26 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बोर्ड ने निर्देश जारी कर सभी कॉलेजों को नामांकन लेने की प्रक्रिया रोक दी है. अब प्रथम सूची के तहत 30 जुलाई से पांच अगस्त तक कॉलेजों में नामांकन लिये जायेंगे. इस आशय की सूचना सभी कॉलेजों को प्राप्त हुई है.
हालांकि पार्ट वन में नामांकन के लिए टीएनबी, मारवाड़ी, एसएम, बीएन आदि कॉलेजों में छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे तक पहुंच गये थे. लेकिन बिहार बोर्ड से आये निर्देश को छात्रों को बताया गया. बिना नामांकन कराये छात्र-छात्राएं कॉलेज से लौट गये. छात्र रुपेश कुमार, आनंद कुमार, राहुल कुमार ने बताया कि नवगछिया से नामांकन कराने टीएनबी कॉलेज आये थे.
मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुरुदेव पोद्दार ने बताया कि बिहार बोर्ड के अधिकारी ने फोन पर सूचना दी है कि नामांकन प्रक्रिया रोक दी गयी है. नामांकन सूची में हुई गड़बड़ी में सुधार किया जायेगा. एसएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ अर्चना ठाकुर ने बताया कि सोमवार को नये छात्रों का नामांकन नहीं लिया गया है. बोर्ड के निदेशानुसार 30 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










