बोरिंग गाड़ने को लेकर विवाद, लोगों ने सेंटपॉल के कर्मियों को खदेड़ा
Updated at : 16 Jul 2018 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

नाथनगर : नाथनगर सीटीएस स्थित गड़कछारी में बोरिंग गाड़ने को लेकर सेंटपॉल स्कूल के मालिक और स्थानीय लोग आमने-सामने हो गये. एक तरफ जिस जमीन पर बोरिंग हो रही है, उसे स्थानीय लोग सरकारी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उस जमीन को सेंटपाॅल के मालिक अपना बता रहे हैं. रविवार को सेंटपाॅल के कुछ […]
विज्ञापन
नाथनगर : नाथनगर सीटीएस स्थित गड़कछारी में बोरिंग गाड़ने को लेकर सेंटपॉल स्कूल के मालिक और स्थानीय लोग आमने-सामने हो गये. एक तरफ जिस जमीन पर बोरिंग हो रही है, उसे स्थानीय लोग सरकारी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उस जमीन को सेंटपाॅल के मालिक अपना बता रहे हैं. रविवार को सेंटपाॅल के कुछ कर्मियों ने आकर वहां बोरिंग का काम रोकवाने लगे, इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने कर्मियों को खदेड़ दिया आैर गाली-गलौज करने लगे. लोगों का आक्रोश को देख सेंटपाल के कर्मी भाग खड़े हुये.
स्थानीय गड़कछारी निवासी सत्यनारायण साह, गोपाल साह, नरेश साह, श्याम साह आदि ने बताया कि वार्ड संख्या 11 मे पिपरपांती गड़कछारी में वार्ड पार्षद सीता देवी के द्वारा बोरिंग गड़वाया जा रहा है. बोरिंग गाड़ने का काम शनिवार से शुरू हुआ जो 90 फीट डीप चला गया. इसी बीच रविवार को सेंटपाॅल के मालिक इस जमीन पर अपना हक जताकर काम रोकवाने लगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जमीन पर बोरिंग हो रही है, वह सेंटपाॅल की नहीं, बल्कि सरकारी है.
उधर सेंटपॉल के प्रिंसपल बैजल क्वाड्रेस ने बताया कि उक्त जमीन गैरमजरूआ आम नहीं है, वह गैरमजरूआ खास है. यह उन्होंने सरकार और सीटीएस से लीज पर नहीं लिया है, बल्कि किसी कैप्टन से लिया है. उसपर उनका अधिकार है उनके पास जमीन के कागजात भी हैं. इस संबंध में उन्होंने जमीन के कागजात की जांच कर मापी के लिये सीओ को भी लिखा है. हाल में कुछ लोग जानकारी के अभाव में जमीन को सरकारी बताकर उसपर बोरिंग करवा रहे हैं.
इसपर उन्होंने रोक लगवाया है. प्रिंसपल ने बताया कि इसके लिए लिखित आवेदन नाथनगर थाने को भी दिया गया है. उधर पार्षद सीता देवी ने बताया कि मोहल्ले में लोगों को पेयजल की घोर समस्या हो रही, करीब 700 की आबादी पानी समस्या से ग्रसित है. इसको देखते हुये बोरिंग करवाया जा रहा था मगर सेंटपाॅल बाले उस जमीन को अपना बताकर काम रोक दिया है.
इस बाबत ललमटिया थानाप्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य ने नाथनगर थाने में जमीन पर बोरिंग कराने का आवेदन दिया था. इंस्पेक्टर के निर्देश पर उन्होंने काम रुकवा दिया और जमीन विवाद का फैसला हो जाने पर पुन: काम चालू करने कहा. लेकिन फिर से विवाद शुरू हो गया. विधि व्यवस्था को देखते हुये पुलिस ने उसपर नजर बना रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




