शौचालय जाने में आती है शर्म

भागलपुर : यह है ओडीएफ गांव. यहां के लोग अब भी पटरी के किनारे या खेत में शौच करने को मजबूर हैं. 2016 के दिसंबर माह में जिले के तत्कालीन डीडीसी अमित कुमार ने नाथनगर प्रखंड के रामपुर खुर्द पंचायत के मुसहरी टोले को ओडीएफ गांव घोषित किया. गांव में सौ से ज्यादा घरों में […]
भागलपुर : यह है ओडीएफ गांव. यहां के लोग अब भी पटरी के किनारे या खेत में शौच करने को मजबूर हैं. 2016 के दिसंबर माह में जिले के तत्कालीन डीडीसी अमित कुमार ने नाथनगर प्रखंड के रामपुर खुर्द पंचायत के मुसहरी टोले को ओडीएफ गांव घोषित किया. गांव में सौ से ज्यादा घरों में शौचालय निर्माण का दावा पेश किया.
करीब तीन हजार की आबादी वाले ओडीएफ गांव की आज सच्चाई यह है कि खेत में शौच के दौरान दो महिलाओं की मौत सांप के डसने से पिछले साल हो चुकी है. शौचालय तो हर घर में बना, लेकिन किसी में दरवाजा तो किसी की छत गायब. टंकी की गहराई इतनी की एक सप्ताह में यह बीमारी बांटने लगे. महादलित टोले की हर दीवार पर सुंदर गांव का सपना देखा, शौचालय में ही जाना सीखा का नारा अभी भी लिखा है. यह नारा हकीकत को मुंह चिढ़ा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










