युद्धस्तर पर चल रहा शौचालय, पेयजल व झरने का काम

सुलतानगंज : पीएचइडी ने इस बार श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर लिया है. डीएम ने सभी कार्य 15 जुलाई तक कार्य को पूरा करने का निर्देश विभाग के अधिकारी को दिया है. निर्देश के बाद विभाग के अधिकारी ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर […]
सुलतानगंज : पीएचइडी ने इस बार श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर लिया है. डीएम ने सभी कार्य 15 जुलाई तक कार्य को पूरा करने का निर्देश विभाग के अधिकारी को दिया है. निर्देश के बाद विभाग के अधिकारी ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है. शौचालय, पेयजल का बेहतर इंतजाम करने के लिए कई स्थानों पर स्थायी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. विभाग के अधिकारी ने बताया कि पूर्व से बने सभी शौचालय का मरम्मत कार्य चल रहा है.
रंग-रोगन कर नया रूप दिया जा रहा है. धांधी-बेलारी, कमराय चौक, ए के गोपालन, जहाज घाट, सीढ़ी घाट, प्रखंड मुख्यालय में शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. कृष्णगढ़ चौक स्थित भैट का साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है. कच्ची कांवरिया पथ पर बंद पड़े चापानल को चालू करने के लिए मिस्त्री की टीम गठित की गयी है. अब तक एक सौ से अधिक बंद पड़े चापाकल को चालू किया गया है. कठपुलवा समीप कांवरियों को झरना की सुविधा मिलेगी. इसके लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




