भागलपुर में 1.76 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम बनकर हुआ तैयार, लोगों को इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2022 12:27 AM
Bhagalpur news: भागलपुर में संग्रहालय के पूर्व निर्मित ऑडिटोरियम के डेवलपमेंट कार्य में तेजी आयी और यह अब बनकर तैयार हो गया है. ठेकेदार की ओर से हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
भागलपुर: प्रभात खबर में छपी खबर के बाद संग्रहालय के पूर्व निर्मित ऑडिटोरियम के डेवलपमेंट कार्य में तेजी आयी और यह अब बनकर तैयार हो गया है. ठेकेदार की ओर से हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसका निर्माण 14 जुलाई, 2020 में शुरू हुआ था और ठेकेदार को 13 जुलाई 2021 में पूरा करना था, लेकिन डेडलाइन पर यह नहीं बना सका. बचे काम को कराना भी छोड़ दिया.
प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हुई, तो इस पर बिहार स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसबीसीसीएल) ने संज्ञान लिया और ठेकेदार को रिमाइंडर भेजा. इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, तो वर्क रिसाइन कर दिया गया था. बचे कार्यों के लिए नये सिरे से टेंडर निकाला गया था. ठेकेदार जागरूक हुआ, तो उन्हें कोर्ट से काम पूरा करने का 45 दिन का समय मिला. बीएसबीसीसीएल ने टेंडर रद्द कर उन्हें काम करने दिया और उन्होंने कुछ ही दिनों में इसको पूर कर लिया है.
यह ऑडिटोरियम 1.76 करोड़ से बना है. इसके बनने से अब बड़े से बड़े सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन मुमकिन हो सकेगा. रंगकर्मियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि बचे हुए 19.49 करोड़ का काम भी करा दिया गया है और यह बनकर तैयार हो गया है.
पुराने प्रोजेक्ट में ऑडिटोरियम का गेट व चहारदीवारी निर्माण शामिल नहीं था. इसके लिए नयी योजना बनी है. जल्द ही इसका टेंडर निकलेगा और ठेका एजेंसी बहाल होगी. इसके बाद काम शुरू करा दिया जायेगा.
शहर का दूसरा ऑडिटोरियम गोलाघाट के छावनी कोठी में बनना है. बीएसबीसीसीएल ने प्रोजेक्ट को सेंशन होने के लिए मुख्यालय भेज दिया है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद एस्टिमेट तैयार किया जायेगा और फिर टेंडर निकलेगा. ठेका एजेंसी जैसे ही बहाल हो जायेगी, वैसे यह भी बनने लगेगा.
संग्रहालय के पूर्व निर्मित ऑडिटोरियम के डेवलपमेंट का कार्य पूर्ण हो गया है. ठेकेदार की ओर से हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. दूसरा ऑडिटोरियम गोलाघाट में बनेगा. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर एस्टिमेट तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर इसका निर्माण शुरू करा दिया जायेगाः मुनेंद्र कुमार, एजीएम, बिहार स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसबीसीसीएल)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










