ePaper

मिलावटी पेय पदार्थ पीने से युवक की मौत

Updated at : 03 Nov 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
मिलावटी पेय पदार्थ पीने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के बकही गांव में युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

योगापट्टी (पचं) . थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के बकही गांव में युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान बकही गांव निवासी सोनेलाल मुखिया (45) के रूप में की गई है. आरोप है कि गांव के ही पांच लोग उसको चौमुखा बुलाकर ले गए थे. अचानक तबीयत बिगड़ी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. डाक्टरों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. वहां उसकी मौत हो गयी. इस बीच उसकी पत्नी सुकवारी देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शनिवार को उसके साढू एवं पत्नी का मामा बुलाकर अपने घर चौमुखा मछली मारने के बहाने ले गए थे. उधर ही कुछ खिला-पिला कर जहर देकर और गला दबाकर उन लोगों ने पति की हत्या कर दी. सोनेलाल की पुत्री का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर पहले भी उन लोगों ने जान मारने की धमकी दी थी. आज वह घटना हो गई. घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है. उसकी शादी कई वर्ष पूर्व योगापट्टी प्रखंड के मंगलपुर में हुई थी. उसकों तीन लड़कियां व दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. चौमुखा गांव निवासी सुमित्रा देवी पति भूदेव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला सोनेलाल की मामी है. अौर लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन