सिरिसिया के स्कूल परिसर में युवक की पीट पीट कर हत्या

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 8:41 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय परिसर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

सिकटा. थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय परिसर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान झुमका गांव निवासी खलिकुजमा के 27 वर्षीय पुत्र वाहिदजमा उर्फ लालबाबू के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जयप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है. मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में चार लोगों पर उनके पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 4:37 बजे वाहिदजमा ने अपनी बहन के मोबाइल पर कॉल कर बताया था कि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं. इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया परिजनों का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन