करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:29 PM
नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर बिजली के करेंट से शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गयी.
चनपटिया. नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर बिजली के करेंट से शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चनपटिया नगर के सामरी टोला वार्ड संख्या-एक निवासी जनक यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव (29) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मुकेश बड़ा बस स्टैंड चौक स्थित एक मिठाई दुकान के बाहर छज्जा पर चढ़कर काम कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली के कटे तार की चपेट में आ गया और करेंट लगने के बाद वह छज्जा से नीचे गिर गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को सीएचसी चनपटिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों का तांता लग गया. सूचना मिलते ही चनपटिया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. मोहल्ले के लोग संतावना देने में जुटे हुए थे. इस संबंध में चनपटिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद यूडी केस दर्ज की जाएगी. इस बीच भाजपा नेता प्रतीक एडवीन ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










