ससुराल आये युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 5:56 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नौराही गांव में ससुराल आए उपेंद्र राम (34 वर्ष) की मारपीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नौतन. थाना क्षेत्र के नौराही गांव में ससुराल आए उपेंद्र राम (34 वर्ष) की मारपीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया.

उपेंद्र राम पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना अंतर्गत सुगांव गांव के निवासी थे. उनके भाई संतोष राम ने पुलिस को दिए फर्दबयान में आरोप लगाया कि उपेंद्र की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व नौराही निवासी मानदेव राम की पुत्री अंतिमा कुमारी से हुई थी. दंपति के तीन बच्चे हैं. संतोष के अनुसार, उपेंद्र एक अक्तूबर को ससुराल आये थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद पत्नी अंतिमा कुमारी, सास लालसी देवी, ससुर मानदेव राम, साला सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके भाई की पिटाई की, जिससे उपेंद्र की मौत हो गई. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराए गए बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है. पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन