नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई उपासना

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:09 PM

विज्ञापन

जिले में शहर से गांव तक मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन अंबे मां की दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा भक्ति भाव से की गयी.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली, बेतिया जिले में शहर से गांव तक मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन अंबे मां की दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा भक्ति भाव से की गयी. घरों से लेकर पूजा पंडालों और मंदिरों से लेकर जिले के शक्तिपीठों तक श्रद्धालु भक्तों में गजब की आस्था दिखी. हर जगह महिला-पुरूषों से लेकर बच्चे और बुजुर्ग भी पूजा-पाठ और व्रत उपवास में पीछे नहीं रहे. कई माता मंदिरों के समक्ष मेले का नजारा लगा है. खासकर बेतिया शहर के कालीधाम, दुर्गाबाग, उतर द्वारदेवी, दक्षिण द्वारदेवी, शांति माई, तीन लालटेन चौक स्थित माई के अलावा निकटवर्ती भंगहा माई, खड्डा, सनकहिया माई समेत अन्य देवी मंदिर गुलजार रहे. जहां प्रात: काल से ही दर्शन कर मां से वरदान मांगने की होड़ लगी रही. पूरे दिन माई स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण एवं देवी के जयघोषों के साथ मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा की गयी. देवी मां के दाहिने हाथ में माला और बायें हाथ में कमंडल हमेशा विराजमान रहता है. ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारणी यानी आचरण करने वाली. इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली. बाबा नारायण दास, आचार्य राजेश पांडेय,और आचार्य सुनील मिश्रा के अनुसार मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है. इनकी उपासना से तपाए, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है. शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों पूजा पंडालों में श्रद्धालु महिला पुरुष भक्त पहुंच रहे हैं. शारदीय नवरात्र को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है. मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता के द्वारा थाना क्षेत्र में जगह-जगह पर लगने वाले पूजा पंडाल और मेले को लेकर लगातार माॅनिटिरिंग और लोगों के साथ बैठक कर सोहार्दपूर्ण माहौल में पूजा को मनाने की अपील की जा रही है. नौतन प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के खड्डा उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंजलही के पास शारदीय नवरात्र की पूजा भक्ति और निष्ठा पूर्वक शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को पुजा मंडप में आचार्य पंडित विनय तिवारी ने विधि के अनुसार नवरात्र कथा का वाचन किया. इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गोरख यादव और उनकी धर्मपत्नी तथा ग्रामीण भक्त एक साथ बैठ कर कथा सुनने में जुटे हुए हैं. आचार्य पंडित विनय तिवारी ने कहा कि नवरात्र में निष्ठा पूर्वक पूजा करने वाले भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. साथ ही घर में सुख समृद्धि भी आती है. पूजा मंडप में माता भवानी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू कर दिया गया है. जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ पूजा स्थल पर उमड़ी रहतीं है. नवरात्र पूजा को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष राजू यादव, सदस्य सुनील कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, कृष्णा कुमार, अमित कुमार, राम सूरत राजेश कुमार, राम सिंह, दीपक कुमार आदि का योगदान सराहनीय है. जयनगर मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन समाधि में गए बाबा नौतन. थाना क्षेत्र के वैकुंठावा पंचायत के जयनगर में मंदिर परिसर में प्रथम दिन शारदीय नवरात्रि में त्यागी बाबा सीताराम दास के द्वारा जमीन के अंदर समाधि लिया है. जहां समाधि के पहले बाबा सीताराम दास ने बताया कि यह समाधि हमारे लिए 10 दिन का रहेगा. इस 10 दिनों के अंदर अन्य जल कुछ भी ग्रहण नहीं करेंगे. जहां पूजा समिति के लोगों के के द्वारा यह भी बताया गया कि बाबा जब तक समाधि में रहेंगे. उनकी हर तरह से ध्यान रखा जाएगा. इधर नौतन थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि नौतन थाना में बाबा और पूजा समिति को लोगों को बुलवाया गया. समाधि में नहीं जाने की सलाह दी गई. समाधि के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सारी जवाबदेही पूजा समिति वाले पर होगी. इस दौरान पूजा स्थल पर समाधि में गयें बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में उमड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन