धूमधाम से संसार के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा सम्पन्न

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 6:10 PM

विज्ञापन

जिले के नगर समेत ग्रामीण इलाके में बुधवार को संसर के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली, बेतिया जिले के नगर समेत ग्रामीण इलाके में बुधवार को संसर के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई. नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित कारखानों, वर्कशॉप, गैराज, एजेंसियों और प्रतिष्ठानों में सुबह से ही भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. औद्योगिक विकास और तकनीकी प्रगति के देवता माने जाने वाले विश्वकर्मा की आराधना कर लोगों ने सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति की कामना की. नरकटियागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चीनी मिल समेत क्षेत्र के सभी बड़े-छोटे कल-कारखानों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पूजा की. नगर परिषद के वाहन चालकों ने भी पूरे विधि-विधान के साथ अपने वाहनों की साफ-सफाई कर पूजन किया और सुरक्षित संचालन की प्रार्थना की. नगर परिषद के जेसीबी चालक जयप्रकाश कुमार,राजकुमार, रवि कुमार राजू राउत सुनील साह सुशील कुमार,व विजय चौरसिया, चंचल कुमार गामहा कुमार, विनय कुमार, रवि पांडेय, पिंटू राम, राजकुमार पासवान, झुंना पासवान ने कहा हर साल हम अपने वाहनों की पूजा करते हैं ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो और नगर की सेवा सुरक्षित ढंग से कर सकें. वही पावर सब स्टेशन में विधि विधान के साथ पुजा की गयी. यहा कनीय अभिंयता गौतम कुमार ने बताया कि पुजा के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. नगर के सोनारपट्टी रोड में सवर्णकार संघ की ओर से भी भव्य पुजा अर्चना की गयी. यहा भंडारे का आयोजन किया गया. स्वर्णकार संघ की ओर से आयोजित पुजा अर्चना में पार्षद रत्नेश सर्राफ, कृष्णा प्रसाद देवीलाल अर्जुन सोनी समेत अन्य मौजूद रहे. वही भंडारे व पुजा में सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, मदन मोहन मिश्र उर्फ राजन मिश्र, हरीशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे. सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में सृष्टि के शिल्पिकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ की गई।चारों तरफ कल कारखानों में पूजा अर्चना कर लोगों ने प्रसाद भी बांटा. मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार भक्ति और श्रद्धा के साथ पावर ग्रिड, गैरेजों और वाहन मालिकों के यहां बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. गैरेजों में खासकर पूजा के विशेष इंतजाम किये गये थे. पूजा स्थल और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चारण से विश्वकर्मा पूजा की गूंज पूरे वातावरण में सुनाई देती रही. बाबा विश्वकर्मा जी के कर्णप्रिय गाने बजते रहें. पूजा को सफल बनाने में जेई देव ऋषि,जागेश्वर मिस्त्री, डॉ शशांक भारद्वाज, नेसार अंसारी, डॉ सोनू कुमार,अनिल पटेल, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, गणेश पटेल,डॉ शशांक भारद्वाज, नेसार अंसारी, डॉ सोनू कुमार डॉ धनेश कुमार,नंदन कुमार, विजय कुमार, आदि लोग सक्रिय रहे। गुरूवार को अश्रूपूरित नेत्रों के बीच तलाब, पोखरा, नदी में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जित किया गया. पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा. इनरवा प्रखंड क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप व ईट भट्टे, शो-रूम व साइकिल दुकान में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. खासकर न्यू लक्ष्मी हीरो एजेंसी में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया. एजेंसी प्रबंधन की ओर से इसके लिए बहुत सारे इंतजाम किए गए थे. हीरो एजेंसी की प्रोपराइटर रेखा कुमारी ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है. मौके पर संजय कुमार, सूरज कुमार, विक्की कुमार, आदर्श कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, दिनेश कुमार, अरसूल अंसारी, असलम मियां, समेत एजेंसी के सभी कर्मी व टेक्नीशियन मौजूद रहे. योगापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में चारों तरफ 17 सितंबर को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई. दिवलोक सबसे हटके है जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान प्रखंड के बिजली विभाग ग्रिड में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा रखकर पंडाल को बखूबी खूबसूरत सजाया गया और धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्या सहायक विद्युत अभियंता सुशील कुमार बेतिया, कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा योगापट्टी ऑपरेटर मनीष कुमार उपस्थित रहे. वही मदन चौक पर मदन यादव के यहां धे बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई नवलपुर समिति मच्छर गामा लक्ष्मीपुर बनवारी आदि जगहों से धूमधाम से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया. मझौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के आठ जगहों पर स्थापित विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन धूमधाम से गाजा बाजा के साथ कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार खुद कमान संभाले थे. थानाध्यक्ष ने बताया किचीनी मिल मझौलिया जीप स्टैंड माधोपुर और शिकारपुर विद्युत ग्रीड समेत आठ जगहों पूजा पंडाल से विश्वकर्मा भगवान का प्रतिमा विसर्जन किया गया. ऐतिहासिक कोहड़ा नदी राजघाट अमवा मन में पूजा समिति के सदस्य अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा का विसर्जन किए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना के अधिकारी प्रदीप कुमार भानु कुमार अरविंद कुमार मंजीत कुमार संजय चौधरी समेत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल थे वहीं चीनी मिल के सुरक्षाकर्मी एवं वर्कर चीनी मिल से बाजार होते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन