डाक बंगला रोड व ब्लॉक चौक पर गोलंबर सहित 13 योजनाओं का कार्यादेश जारी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 6:23 PM

विज्ञापन

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र में कुल एक करोड़ 11 लाख 46 हजार 800 रुपये की लागत से 13 विकास योजनाओं का कार्यादेश जारी किया.

विज्ञापन

बेतिया. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र में कुल एक करोड़ 11 लाख 46 हजार 800 रुपये की लागत से 13 विकास योजनाओं का कार्यादेश जारी किया. उन्होंने कहा कि सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं महापौर ने बताया कि डाक बंगला रोड में डीडीसी आवास के पास एवं ब्लॉक चौक पर गोलंबर का निर्माण तथा वार्ड 28 में छठ घाट पक्कीकरण व सीढ़ीघाट निर्माण की स्वीकृति दी गई है. वार्ड 34 में गोबरी बादहा पर छुलना पुल का निर्माण 9.35 लाख की लागत से होगा. वहीं वार्ड 43 में सड़क निर्माण के लिए 7.19 लाख, वार्ड 41 में मोती प्रसाद से ओम प्रकाश तक पीसीसी सड़क निर्माण 10.42 लाख और वार्ड 40 में 6.05 लाख की लागत से सड़क बनेगी. इसी तरह वार्ड 46 में ब्रहमस्थान वैद्यनाथपुर में पेवर ब्लॉक व सड़क निर्माण के लिए 6.92 लाख, वार्ड 32 में करमुल्लाह अंसारी से मंजूर मौलाना तक 8.68 लाख, वार्ड 31 में मोहन महतो से रामेश्वर तेली तक 11.70 लाख तथा अनूप जायसवाल से बाबु भाई तक सड़क-नाला निर्माण 8.39 लाख की योजना स्वीकृत हुई है. वार्ड 37 में नाला व पेवर ब्लॉक निर्माण 4.58 लाख, वार्ड 32 में बारी टोला में आरसीसी नाला निर्माण 11.67 लाख तथा वार्ड 39 में विभिन्न पीसीसी सड़क निर्माण के लिए 8.38 लाख की स्वीकृति दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन