महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं : एसपी

Updated at : 08 Mar 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं : एसपी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बेतिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर एसपी डा. शौर्य सुमन ने केक काटकर महिला दिवस मनाया और महिला पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. एसपी ने कहा कि एक समय था जब महिलाएं घरों में पर्दे के ओट में रहती थी. लेकिन महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं. कई क्षेत्र में महिलाएं सफलता की परचम लहरा रही है. वे आज समाज को एक नई दिशा दे रही है. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने कहा कि महिलाएं त्याग की प्रतिमूर्ति है. समाज के हित के लिए वे निरंतर काम कर रही है और आगे बढ़ रही है. मौके पर कई महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला सिपाही मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन