मझौलिया में युवक को बांध कर पीटा व मुंडवाया बाल, छह पर केस

Updated:
विज्ञापन

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.

विज्ञापन

बेतिया. मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 19 वर्षीय युवक को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और जबरन सिर का आधा बाल मुंडवा देने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना 22 जनवरी की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधन मुक्त कराया. मामले में पीड़ित युवक की भाभी के आवेदन पर मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में नौतन खुर्द वार्ड संख्या चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 22 जनवरी की दोपहर उनका देवर सरेह की ओर घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान पूर्व नियोजित साजिश के तहत आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर ले गए और प्रेम प्रसंग का का आरोप लगाते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा युवक के सिर का आधा बाल मुंडवा दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के बाद युवक घर नहीं लौटा, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि युवक उक्त लोगों के कब्जे में रखा गया है. इसके बाद 23 जनवरी को परिजनों ने मझौलिया थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन