धान रोपनी के बाद लौट रहे मां-बेटे पर हमला, सोने की चेन भी छीनी

सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सकरौल गांव में धान की रोपनी के लिए बिचड़ा छिटकर लौट रही एक महिला और उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. घटना में महिला की सोने की चेन भी छीन ली गई.
West Champaran News: इनरवा थाना क्षेत्र के सकरौल गांव में धान की रोपनी के लिए बिचड़ा छिटककर लौट रही महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट तथा सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Mainatand News: घेरकर मां-बेटे पर किया हमला
पीड़िता रेहाना खातून (50), पत्नी अप्रिल मियां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने 19 वर्षीय पुत्र अरमान आलम के साथ खेत से लौट रही थीं. आरोप है कि सकरौल चौक पर पहले से घात लगाए बैठे नथुनी मियां, मुराद मियां, मुन्ना आलम, परवेज आलम, शोएब आलम और जुनैद आलम ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी.
सोने की चेन छीनने और हत्या के प्रयास का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली. वहीं हमले में उनका पुत्र अरमान आलम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मैनाटांड़ में भर्ती कराया गया.
छह नामजद आरोपितों पर केस दर्ज
इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










