नवलपुर में पोखर से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या के आरोप के बाद जांच तेज

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर पुलिस

पश्चिम चंपारण के सिसवा बैरागी पंचायत के सेमरी मन गांव के पास रविवार को एक पोखर से 25 वर्षीय पप्पू राम का शव मिला। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

West Champaran News: थाना क्षेत्र की सिसवा बैरागी पंचायत के सेमरी मन गांव के पास स्थित एक पोखर से रविवार को 25 वर्षीय पप्पू राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पप्पू राम की हत्या करने के बाद शव पोखर में फेंका गया. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

मामले में पुलिस ने गांव के ही सोनेलाल उर्फ भोली राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

पुलिस पूछताछ में सोनेलाल ने बताया कि वह और पप्पू राम गांव के अर्जुन मुखिया के यहां साथ बैठे थे. इसके बाद दोनों कुछ दूर तक साथ आए और फिर वह अपने घर लौट गया. बाद में उसे सूचना मिली कि पप्पू पोखर में डूब गया है.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की बहन चांदनी देवी का आरोप है कि सोनेलाल उर्फ भोली राम उनके भाई को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था.

उन्होंने बताया कि देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि पप्पू राम का शव पोखर में पड़ा है. परिजनों का आरोप है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव पोखर में फेंक दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन