शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा का प्रदर्शन, पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन करते भाकपा के नेता और कार्यकर्ता

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बेतिया में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने शहर में रैली निकाली और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका.

विज्ञापन

Bettiah News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बैनर तले सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. पार्टी कार्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ईमली चौक पहुंची, जहां शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र-युवा आंदोलन का समर्थन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं की अनदेखी कर रही है तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है.

नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और असहमति की आवाज को दबाने के प्रयास का उनकी पार्टी विरोध करती है.

जिला सचिव के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने किया. इस दौरान राधामोहन यादव, युवा नेता इदू, ओम प्रकाश, चंद्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, अशोक मिश्र, केदार चौधरी, समर दत्ता, गायत्री देवी, आरती, कैलाश प्रसाद, मोहन यादव, अंजारुल और बब्लू दूबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन