पंचायतों को मॉडल बनाने की सीख लेने उत्तर प्रदेश रवाना हुए पश्चिम चंपारण के 42 मुखिया

Updated:
विज्ञापन

अध्ययन भ्रमण के लिए मुखियाओं के दल को रवाना करते उप विकास आयुक्त.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के पंचायती राज विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमतावर्धन के लिए एक अनूठी पहल की है. पश्चिम चंपारण के 42 मुखिया सुशासन और विकास की सीख लेने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की मॉडल ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था की ओर से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमतावर्द्धन के लिए राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसी क्रम में सोमवार को पश्चिम चंपारण जिले के 42 मुखियाओं का दल चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हुआ.

विज्ञापन

डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया. यह अध्ययन भ्रमण 23 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की मॉडल ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा.

मॉडल पंचायतों से सीखेंगे सुशासन और विकास के गुर

भ्रमण के दौरान मुखिया मॉडल पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, जनभागीदारी और नवाचारों का अध्ययन करेंगे. जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 42 मुखिया इस दल में शामिल हैं.

पंचायतों में लागू होंगे नवाचार

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करना तथा उन्हें अन्य राज्यों की सफल पंचायतों के कार्यों से परिचित कराना है. अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभवों और नवाचारों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लागू कर जनप्रतिनिधि स्थानीय जरूरतों के अनुरूप पंचायतों को अधिक सुदृढ़ और मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे. इससे ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पंचायतों में सुशासन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन