लौरिया में मुखिया प्रतिनिधि ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल, सड़क निर्माण से जुड़े सवाल पर भड़के नेताजी

Updated:
विज्ञापन

वायरल वीडियो से जुड़ा दृश्य

पश्चिम चंपारण के लौरिया में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मुखिया प्रतिनिधि कमलेश यादव और एक युवक के बीच हुई नोकझोंक और मारपीट जैसी स्थिति को दिखाता यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड अंतर्गत धमौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सड़क निर्माण की स्वीकृति को लेकर सवाल पूछने के दौरान एक युवक और मुखिया प्रतिनिधि के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दोनों के बीच मारपीट जैसी स्थिति भी नजर आ रही है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवक और मुखिया प्रतिनिधि के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, धमौरा ग्राम पंचायत की निर्वाचित मुखिया ललिता देवी हैं, जबकि उनके पति कमलेश यादव मुखिया प्रतिनिधि के रूप में कार्य देखते हैं. वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान जमाल बिहारी, पिता रौनक हुसैन, ग्राम वृंदावन, पंचायत धमौरा के निवासी के रूप में बताई जा रही है.


View on Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है. कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष राजपूत ने भी वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

मुखिया प्रतिनिधि ने दी अपनी सफाई

मुखिया प्रतिनिधि कमलेश यादव ने बताया कि वृंदावन का एक युवक सड़क निर्माण के संबंध में उनसे पूछताछ कर रहा था. जिस सड़क की चर्चा की जा रही थी, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. उनके अनुसार संबंधित सड़क पीएचईडी विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है और उसकी जानकारी उसी विभाग से मिल सकती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उन्हें झूठा बता रहा था और बार-बार माइक उनके मुंह के पास कर रहा था, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन