पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल प्राचार्य और नोडल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल प्राचार्य और नोडल अधिकारी

बिहार में मैट्रिक पास विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से 15 सितंबर तक किए जा सकते हैं. जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं आवश्यक शर्तें.

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार के स्थायी निवासी मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 15 जुलाई से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

Bettiah News: इन विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ

जिला शिक्षा कार्यालय में छात्रवृत्ति के नोडल पदाधिकारी सह अपर कार्यक्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का लाभ बिहार के पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा. आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत होना अनिवार्य है.

तीन लाख रुपये तक आय सीमा निर्धारित

उन्होंने बताया कि सभी पात्र वर्गों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है. आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना होगा, ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सत्यापन के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

आवेदन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय सभागार में 16, 17 और 18 जुलाई को दो-दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें सरकारी एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों को आवेदन सत्यापन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई.

पिछले वर्ष हजारों आवेदन हुए थे निरस्त

नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जिले से 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें तकनीकी त्रुटियों और सत्यापन में कमी के कारण चार हजार से अधिक आवेदन निरस्त हो गए थे. इस वर्ष सभी संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतने और सही सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिल सके.

यह भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, गन्ने के खेत से शव बरामद, पति गिरफ्तार


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन