दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, गन्ने के खेत से शव बरामद, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के बैरिया में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके शव को गन्ने के खेत में दफना दिया गया था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के फतुछापर गांव में दहेज के लिए 23 वर्षीय विवाहिता निर्मला देवी की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतका के पति हरिओम महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर शनिवार देर रात मझरिया चंवर स्थित गन्ने के खेत से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bairiya News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका के बड़े भाई चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुआवा निवासी जीतू कुमार ने आरोप लगाया कि शादी में करीब दो लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष लगातार बुलेट बाइक की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर निर्मला देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. विवाहिता अपने पीछे डेढ़ वर्ष और छह माह के दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है.

गला दबाकर हत्या कर खेत में दफनाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि 15 जुलाई को पति और ससुराल वालों ने मिलकर निर्मला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को घर से दूर मझरिया चंवर स्थित गन्ने के खेत में दफना दिया. पुलिस ने पति की निशानदेही पर शव बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.


आठ लोगों पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई ने पति हरिओम महतो, सास कमला देवी, ससुर रमनाथ महतो, भसूर सतीश महतो, उसकी पत्नी किरण देवी, देवर रोहित कुमार तथा ननद सोनी देवी और संध्या देवी के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

बैरिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी. दहेज हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य आरोपों के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:नेपाल की बारिश से बढ़ी बिहार की टेंशन! गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, लोगों से सतर्क रहने की अपील


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन