गुरुर्ब्रह्मा से डिजिटल दौर तक... ज्ञान की लौ जला रहे चंपारण के गुरुजन, आज कलेक्ट्रेट में 51 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

"गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः. गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः." भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर के समान स्थान दिया गया है. शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा देने और उनके भविष्य की नींव रखने वाला मार्गदर्शक होता है. शिक्षक दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण में ऐसे ही गुरुजनों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Teacher's day special: आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा. जिला चयन समिति की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों से शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया है. चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को समारोह में जिला शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा. डीपीओ दीपक कुमार सिन्हा ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है. निर्देश में सभी बीईओ को अपने प्रखंड से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन की सूचना देने तथा आज 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक जिला समाहरणालय के सभागार में उपस्थित कराने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षक सम्मान के दायरे में

जिला शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सूची में जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को शामिल किया गया है. सूची में ऐसे शिक्षक भी हैं, जो लंबे समय से बच्चों के बीच रहकर शिक्षा के साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. बेतिया शहर से लेकर मझौलिया, योगापट्टी, चनपटिया, रामनगर, नरकटियागंज, नौतन, सिकटा, गौनाहा, पिपरासी, मधुबनी, भितहा, ठकराहा और बगहा के विद्यालयों तक इस सम्मान की पहुंच है.


एक ही विद्यालय से एक से अधिक शिक्षक भी चयनित

चयनित सूची में कुछ ऐसे विद्यालय भी हैं, जहां एक से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है. इनमें बेतिया का मध्य विद्यालय कृष्णा बाग और योगापट्टी का मध्य विद्यालय चंद्रौल प्रमुख हैं. मध्य विद्यालय कृष्णा बाग से कल्पना और राजकीय मध्य विद्यालय कृष्णा बाग जोड़ा इनार से रीमा विश्वकर्मा का नाम शामिल है. वहीं मध्य विद्यालय चंद्रौल, योगापट्टी से ममता कुमारी और प्रवीण सिंह का चयन किया गया है. एक ही विद्यालय से कई शिक्षकों का चयन शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास की तस्वीर भी पेश करता है.


राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भी सूची में

जिला शिक्षक पुरस्कार की सूची में राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शिव कुमार सिंह का नाम भी शामिल है. शिव कुमार सिंह मध्य विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी से जुड़े हैं. इसी तरह मेरी एडिलिन, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया स्टेट, नरकटियागंज का नाम भी जिला शिक्षक पुरस्कार की सूची में है.


जिला शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची


  1. राहुल राज — मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी, मझौलिया
  2. सारिका कुमारी — प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर उर्दू, मझौलिया
  3. राहुल कुमार — प्राथमिक विद्यालय लालगढ़ हरिजन टोली, योगापट्टी
  4. रंजू कुमारी — आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मधुबनी
  5. मनीष कुमार — प्राथमिक विद्यालय तुरहापट्टी लाला टोला, चनपटिया
  6. नीतीश कुमार — प्राथमिक विद्यालय मझौवा, बगहा-1
  7. रूपालिका सिंह — प्राथमिक विद्यालय तुरहापट्टी लाला टोला, चनपटिया
  8. दीपक वाजपेयी — प्राथमिक विद्यालय सोनखर मियां टोली, रामनगर
  9. बिट्टू कुमार राम — मध्य विद्यालय कोईरपट्टी, ठकराहा
  10. संतोष कुमार राम — प्राथमिक विद्यालय कन्हसरी, रामनगर
  11. रविन्द्र कुशवाहा — प्राथमिक विद्यालय गहई टोला, भितहा
  12. प्रतिमा कुमारी — प्राथमिक विद्यालय मलाही टोला, चनपटिया
  13. पुष्पा कुमारी — प्राथमिक विद्यालय तातवा टोली, बेतिया
  14. रुखसाना खातून — प्राथमिक विद्यालय बैराटपुर पश्चिमी, मझौलिया
  15. दिनेश मुखिया — प्राथमिक विद्यालय कुड़िया, रामनगर
  16. मो. शमीम अंसारी — उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयनगर, नौतन
  17. सुषमा डेनिस — प्राथमिक विद्यालय औरैया, चनपटिया
  18. टुन्ना कुमार साह — उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरवलिया करामवा, मझौलिया
  19. रविषेक कुमार — प्राथमिक विद्यालय खैरहवा टोला, बगहा
  20. जगदेव प्रसाद — राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खलवा टोला डुमरी, योगापट्टी
  21. तबस्सुम परवीन — उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंडीलपुर, नरकटियागंज
  22. विनीता कुमारी — उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंद्रहा, बगहा-1
  23. ममता कुमारी — मध्य विद्यालय चंद्रौल, योगापट्टी
  24. राजेश कुमार — उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर, मझौलिया
  25. रीमा विश्वकर्मा — राजकीय मध्य विद्यालय कृष्णा बाग जोड़ा इनार, बेतिया
  26. फजिउर्रहमान — उत्क्रमित मध्य विद्यालय घघवा रुपाही, मधुबनी
  27. अशोक कुमार कुशवाहा — मध्य विद्यालय सेखौना, बेतिया
  28. अंकुर कुमार दुबे — पीएम श्री विपिन उच्च विद्यालय, बेतिया
  29. नवरंग सिंह यादव — राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेनुवरिया, चनपटिया
  30. प्रवीण सिंह — मध्य विद्यालय चंद्रौल, योगापट्टी
  31. रूबी रानी — उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरखा, चनपटिया
  32. कल्पना — मध्य विद्यालय कृष्णा बाग, बेतिया
  33. रविनंदन कुमार तिवारी — पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय, चनपटिया
  34. मेरी एडिलिन — उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया स्टेट, नरकटियागंज
  35. सत्यम मिश्र — उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर, नौतन
  36. दिमांशु शेखर (रोमी श्रीवास्तव) — उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय यमुनापुर तरवलिया, बगहा-2
  37. अजय कुमार पटेल — पीएम श्री गणेश प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय, चनपटिया
  38. विशाल कुमार सिंह — उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर दुबौलिया, नौतन
  39. जगमोहन कुमार चौधरी — उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिरवा, मझौलिया
  40. मो. अली आलम — सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, शेखौना, बेतिया
  41. संजीत कुमार गुप्ता — उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सबेया कला, चनपटिया
  42. सुनील कुमार — उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डुमरी भगड़वा, पिपरासी
  43. अर्चना कुमारी — उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशड़ा, सिकटा
  44. संदीप कुमार सिंह — एन. सिंह उच्च विद्यालय पकड़ी अमोलवा, गौनाहा
  45. नितेश कुमार दीक्षित — उच्च माध्यमिक विद्यालय भेरहरवा, नरकटियागंज
  46. धर्मेश नंदा — सीता राम हाई स्कूल, लाल सरैया कॉलोनी, मझौलिया
  47. शालिनी कुमारी — उच्च माध्यमिक विद्यालय बरहरवा, चनपटिया
  48. अबुलैश आलम — उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगढ़, चनपटिया
  49. संगीता मिश्रा — उच्च माध्यमिक विद्यालय कठार, मधुबनी
  50. अभिषेक राय — उच्च माध्यमिक विद्यालय सौराहा, पिपरासी
  51. रितेश कुमार — श्री हरिहर हाई स्कूल पतीलार (मॉडल स्कूल), बगहा-1
  52. डॉ. मुकेश कुमार राय — सरस्वती विद्या निकेतन, भावल, रामनगर
  53. शिव कुमार सिंह — मध्य विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी


सम्मान सिर्फ प्रमाणपत्र का नहीं, समर्पण का

शिक्षक दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह उन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो हर दिन बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं. बदलते समय के साथ शिक्षा का तरीका भी बदल रहा है. ब्लैक बोर्ड से स्मार्ट क्लास तक और किताबों से डिजिटल संसाधनों तक पहुंची शिक्षा व्यवस्था में शिक्षक की भूमिका आज भी सबसे महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन