नेपाल की बारिश से बढ़ी बिहार की टेंशन! गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन

गंडक नदी का पानी गंडक दियारा इलाकों में फैलीं हुई

नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है. वाल्मीकिनगर बराज से छोड़े गए पानी के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में कटाव तेज हो गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Bagaha News: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंडक नदी पर भी दिखाई देने लगा है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज से रविवार को 1 लाख 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. रात 8 बजे से जलप्रवाह स्थिर बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, कटाव तेज

बराज से छोड़े गए पानी के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसका असर नदी किनारे बसे निचले इलाकों और दियारा क्षेत्र में साफ दिखाई देने लगा है. कई स्थानों पर नदी का तेज बहाव तटों पर कटाव कर रहा है, जिससे किसानों की कृषि भूमि के साथ-साथ तटीय आबादी की चिंता बढ़ गई है.

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश होती रही और बराज से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. दियारा क्षेत्र के ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर और कटाव पर नजर बनाए हुए हैं.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है. संबंधित विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.

मौसम पर टिकी लोगों की निगाह

फिलहाल गंडक नदी का जलप्रवाह स्थिर है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों की नजरें अब बारिश और बराज से छोड़े जाने वाले पानी पर टिकी हुई हैं. यदि वर्षा का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: चंपारण रेंज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बेतिया, बगहा और मोतिहारी के कई SI का तबादला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन