मझौलिया में मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बना मॉडल स्कूल, आधुनिक शिक्षा और स्मार्ट क्लास की मिलेगी सुविधा

पश्चिम चंपारण के मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है. यहां छात्रों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था और IIT-NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा.
West Champaran News: प्रखंड के मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की शुरुआत रविवार को की गई. इसका शुभारंभ चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया.
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
प्रवेश परीक्षा से होगा विद्यार्थियों का चयन
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव ने बताया कि मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा.
IIT-NEET जैसी परीक्षाओं की भी होगी तैयारी
मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, NEET और IIT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा भी मिलेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके.
विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि मॉडल स्कूलों के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा.
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ आयोजित
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं प्रियंका कुमारी, शालिनी राय और निकहत जहां ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया.
इस अवसर पर बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, बीईओ हफिजुर रहमान, प्रधानाध्यापक मोहम्मद लुकमान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश, शिक्षक अनिल कुमार सिंह, नवल किशोर कुशवाहा, शौकत अली, सुनीत चौबे, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, धर्मेंद्र सोनी, जाकिर हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










