सोनवर्षा में दोस्तों के साथ नहाने गया 7 वर्षीय प्रिंस नदी में डूबा, इलाज से पहले हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

खोजबीन में जुटे अधिकारी

पश्चिम चंपारण के सोनवर्षा गांव में खेलते हुए एक 7 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई. दोस्तों के साथ नहाने के दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया. ग्रामीणों ने उसे निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. द्वारदह नदी में स्नान के दौरान 7 वर्षीय प्रिंस कुमार की डूबने से मौत हो गई. वह मिथुन महतो का पुत्र था.

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दोस्तों के साथ नहा रहा था प्रिंस

जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपने दोस्तों बंटी, बिट्टू और शिवा के साथ नदी में नहाने गया था.

नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. घबराए बच्चों ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

ग्रामीणों ने निकाला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी खोजबीन के बाद प्रिंस को नदी से बाहर निकाला.

इसके बाद उसे इलाज के लिए रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कही यह बात

अंचल अधिकारी (सीओ) रणधीर कुमार ने घटना की पुष्टि की है.

वहीं मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

लापता रेहान की तलाश जारी

इधर, शिकारपुर थाना क्षेत्र की पंडई नदी में 16 जुलाई से लापता रेहान की तलाश रविवार को भी जारी रही.

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था. पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन