रात में पेशाब करने निकला युवक, जहरीले सांप के डसने से हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
पेशाब को निकले युवक को सांप ने काटा, मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ रात में पेशाब के लिए बाहर निकले 28 वर्षीय तेरस कुशवाहा की जहरीले सांप ने काट लिया. आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के मुर्गहवा गांव में शनिवार रात सांप के डसने से 28 वर्षीय तेरस कुशवाहा की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है.

रात में घर के बाहर निकले थे युवक

जानकारी के अनुसार, तेरस कुशवाहा, पिता भगवान कुशवाहा, शनिवार रात भोजन करने के बाद सो गए थे.

करीब 10 बजे वह पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले. इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उन्हें काट लिया. घर लौटकर उन्होंने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी और फिर सो गए.

अचानक बिगड़ी तबीयत

कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल पर मिला जहरीला सांप

घटना के बाद ग्रामीणों ने उसी स्थान पर एक जहरीला सांप देखा, जहां तेरस कुशवाहा गए थे.

इसके बाद आशंका जताई गई कि उनकी मौत सांप के डसने से हुई है.

पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है.

उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन