दो साल के बच्चे व पति को छोड़कर पत्नी फरार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 28 Jul 2025 6:14 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी गांव में एक महिला ने अपने दो साल के दुधमुंहे बच्चे व पति को छोड़कर फरार हो गई है.

विज्ञापन

चनपटिया. थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी गांव में एक महिला ने अपने दो साल के दुधमुंहे बच्चे व पति को छोड़कर फरार हो गई है. महिला अपने साथ पति का कमाया हुआ 80 हज़ार रुपये, नौ थान गहना व एक मोबाइल फ़ोन अपने साथ ले गई है. इस संबंध में घर से फरार महिला अंतिमा देवी के पति राजू यादव ने थाना में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है. जिसके अनुसार रविवार की रात्रि वह गांव में झांकी देखने गया था. जब घर वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं है और उनका छोटा बच्चा सोया हुआ है. फरार महिला कर्णपट्टी गांव के ही एक टोले की बतायी गयी है. इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन