प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण का दबदबा

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 9:01 PM

विज्ञापन

प्रथम दिन का प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-आयु वर्ग अंडर 14 बालिका के फुटबॉल खेल विधा में मुजफ्फरपुर बनाम पश्चिम चंपारण के बीच फाइनल मैच हुआ.

विज्ञापन

बेतिया. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025 -26 के तहत प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15.10.2025 से 18.10.2025 तक मुजफ्फरपुर के विभिन्न कीड़ा स्थलों यथा नेहरू स्टेडियम सिकंदरपुर, स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिकंदरपुर ,मुखर्जी सेमिनरी मुजफ्फरपुर आदि स्थलों पर आयोजित की जा रही है. इस प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल के कुल 6 जिले यथा वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी जिले के खेल विधा टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन आयु वर्ग अंडर 14 बालक-बालिका व क्रिकेट केवल बालक एवं खेल विधा कुश्ती अंडर 14 17, 19 बालक, खेल विधा वुशू अंडर 17 ,19 बालक- बालिका तथा खेल विधा योग व हैंडबॉल अंडर 14, 17, 19 बालिका आदि विधाओं में भाग ले रही है. प्रथम दिन का प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-आयु वर्ग अंडर 14 बालिका के फुटबॉल खेल विधा में मुजफ्फरपुर बनाम पश्चिम चंपारण के बीच फाइनल मैच हुआ. जिसमें पश्चिम चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 4-0 से जबकि इसी आयु वर्ग में बालक के फुटबॉल में भी मुजफ्फरपुर बनाम पश्चिम चंपारण के बीच फाइनल मैच हुआ. इसमें भी पश्चिम चंपारण 01-0 से मुजफ्फरपुर को हराकर यहां भी फुटबॉल में दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया. खेल विद्या हैंडबॉल अंडर 14 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर बनाम पश्चिम चंपारण के बीच फाइनल मैच में पश्चिम चंपारण ने 7-0 से बड़ा स्कोर खड़ा कर तथा आयु वर्ग अंडर 17 बालिका में पश्चिम चंपारण बनाम मुजफ्फरपुर के बीच यहां भी फाइनल मैच खेला गया. जिसमें पश्चिम चंपारण ने 6- 0 से पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करके यहां भी दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया. खेल विद्या दंगल में भी हमारे यहां के होनहार बालकों ने पांच गोल्ड सचिन कुमार 51 किलो , विवेक कुमार 48 किलो , दारोगा कुमार 46 किलो, आशीष कुमार 55 किलो आयु वर्ग अंडर 17 व सुरज कुमार 55 किलो आयु वर्ग अंडर 14 में गोल्ड मेडल तथा अमरजीत कुमार 51 किलो आयु वर्ग अंडर 17 तथा रंजीत रंजीत कुमार 46 किलो में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया. खेल विद्या वुशू आयु वर्ग अंडर 19 मरियम नासिर 48 किलोग्राम, आमिर हुसैन 52 किलोग्राम, यीशु राज सिन्हा 60 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल जबकि करीना 60 किलोग्राम ,साजिद अंसारी 75 किलोग्राम में सिल्वर तथा बसंत कुमार 56 किलोग्राम व कृष्णा कुमार सिन्हा 70 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीतकर यहां भी अपनी दबदबा कायम रखा. उक्त प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिमी चंपारण से करीब 190 बालक बालिका खिलाड़ी तथा 15 टीम प्रभारी शिरकत कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन