जिले के 9 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होंगे मतदान, 13 से 20 अक्तूबर तक नामांकन

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है.
बेतिया. भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है. जारी प्रेस नोट के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 11 नवंबर के चुनाव कराये जायेंगे. इसके लिए 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होते हीं नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी है. इस तिथि की घोषणा के बाद अब जिले में आदर्श आचांर सहिता लागू कर दिया गया है. अब जिले में कोई भी शिलान्यास एवं उदघाटन पर रोक लगा दी गयी है. इसके साथ हीं जिले में धरना प्रर्दशन पर भी रोक लगा दिया गया है. डीडीसी ने बताया कि जारी प्रेस नोट के अनुसार प.चंपारण जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान कराये जायेंगे. इसके लिए 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होते हीं नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. कार्यक्रम के अनुसार 13 से लेकर 20 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्तूबर को करायी जायेगी. वहीं 23 अक्तूबर नामांकन पत्र वापसी के बाद अभ्यर्थियों को प्रतीक चिंह का आवंटन किया जायेगा और मतदान 11 नवंबर को कराये जायेंगे. डीडीसी ने बताया कि वाल्मीकिनगर के लिये जिला पंचायती राज पदाधिकारी शौरभ आलोक, रामनगर के लिये डीसीएलआर बगहा अंजेलिका कृति, नरकटियागंज के लिये एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता, बगहा के लिये एसडीएम गौरव कुमार, लौरिया के लिये अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, नौतन के लिये डीसीएलआर बेतिया शिवम गुप्ता, चनपटिया के लिये डीडीसी सुमित कुमार, बेतिया के लिये सदर एसडीएम विकास कुमार एवं सिकटा के लिये डीसीएलआर नरकटियागंज चंद्रशेखर कुमारन को बनाया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन कृतसंकल्प है. उन्होंने बताया कि चुनाव को भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिये जिले को 18 कंपनी अर्धसैनिक बलों का आगमन हो चुका है. जिसमे 14 कंपनी को बेतिया पुलिस जिला एवं 4 कंपनी बगहा जिला में तैनात किया गया है. ——————- 26 लाख 10 हजार 482 मतदाता चुनाव में लेंगे हिस्सा विस चुनाव में इस बार 26 लाख 10 हजार 482 मतदाता हिस्सा लेंगे. इसमें से 13 लाख 94 हजार 521 पुरूष व 12 लाख 15 हजार 871 महिला मतदाता शामिल हैं. प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर में 3 लाख 29 हजार 764, रामनगर में 2 लाख 97 हजार 949, नरकटियागंज में 2 लाख 76 हजार 374, बगहा में 3 लाख 16 हजार 629, लौरिया में 2 लाख 49 हजार 855, नौतन में 2 लाख 80 हजार 808, चनपटिया में 2 लाख 91 हजार 944, बेतिया में 2 लाख 90 हजार 424 और सिकटा में 2 लाख 76 हजार 735 वोटर हैं. ———– 1626 भवनों के 3156 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान केंद्रों और भवनों की संख्या तय कर दी गई है. वाल्मीकिनगर के 236 भवनों में 428 केंद्र, रामनगर के 235 भवनों में 385 केंद्र, नरकटियागंज के 173 भवनों में 326 केंद्र, बगहा के 186 भवनों में 376 केंद्र, लौरिया के 167 भवनों में 309 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं नौतन के 151 भवनों में 331 केंद्र, चनपटिया के 162 भवनों में 334 केंद्र, बेतिया के 137 भवनों में 324 केंद्र तथा सिकटा के 179 भवनों में 343 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




