भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, जवान अलर्ट मोड पर

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 08 May 2025 6:52 PM

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा में भी आतंकियों के संभावित हमलों को लेकर इनरवा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है.

विज्ञापन

इनरवा. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा में भी आतंकियों के संभावित हमलों को लेकर इनरवा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है. बॉर्डर से सटने वाले नेपाल के सभी क्षेत्रों में एसएसबी हाई अलर्ट मोड पर है. सीमाई चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है. नेपाल से आने और नेपाल जाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों और उनके समानों के साथ-साथ सघन तलाशी जारी है. चार पहिया और दो पहिया वाहनों के बोनट, डिक्की और पेपर की तलाशी करने के बाद ही जाने दिया जा रहा है. लोगों से उनकी पहचान करने के बाद ही आने जाने की अनुमति दी रही है. गुरुवार को नेपाल जा रहे दिनेश मंडल, शोभा देवी, गायत्री देवी आदि ने बताया कि इंडो नेपाल बोर्डर पर एसएसबी के जवान हमारी सुरक्षा के लिये ही है. आतंकियों ने जो जघन्य कृत्य किया है उसके लिये पूरे भारत में आक्रोश है. नेपाल के रास्ते किसी प्रकार की आतंकी गतिविधि ना हो इसके लिये ज्यादा संख्या में एसएसबी की तैनाती और ड्यूटी होनी चाहिए. यहां सघन जांच की जा रही है जिससे हम लोग पूरी तरह सुरक्षित है. वहीं इनरवा एसएसबी बीओपी में तैनात इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने बताया की सभी नाका पर सघन तलाशी ली जा रही है. नेपाल से आने जाने वाले लोगों की आईडी की जांच हो रही है. सभी चेक पोस्ट पर जवान मुस्तैदी से तैनात हैं. रात दिन पेट्रौलिंग और नाका लगाकर सभी रास्तों पर जवानों की तैनाती की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन