निर्वाचन तैयारी तेज, वाहन कोषांग प्रभारी ने की समीक्षा बैठक
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 8:51 PM
प्रखंड सभागार बगहा- 2 में नवागत अंचल अधिकारी सह वाहन कोषांग प्रभारी वसीम अकरम की अध्यक्षता में निर्वाचन वाहन कोषांग के कर्मियों की बैठक आयोजित की गई.
बगहा. प्रखंड सभागार बगहा- 2 में नवागत अंचल अधिकारी सह वाहन कोषांग प्रभारी वसीम अकरम की अध्यक्षता में निर्वाचन वाहन कोषांग के कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक में वाहनों की उपलब्धता, आवंटन और समन्वय से जुड़ी विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में प्रभारी अधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 164 वाहन तथा बगहा दो विधानसभा क्षेत्र के लिए 72 वाहन इकट्ठा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि समय पर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.ताकि मतदान दलों की तैनाती और चुनावी सामग्री के परिवहन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन की जांच, चालक की सूची और वाहन स्वामियों का विवरण समय रहते तैयार कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई.निर्वाचन कार्य में तेजी लाने पर जोर
प्रशासन की प्राथमिकता निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है. उन्होंने सभी कोषांग कर्मियों से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










