चनपटिया-साठी रेलखंड पर अज्ञात महिला की लाश बरामद
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Aug 2025 6:55 PM
चनपटिया-साठी रेलखंड पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
चनपटिया. चनपटिया-साठी रेलखंड पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव चनपटिया स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित 11 सी पुरैना रेलवे गुमटी के समीप पाया गया. स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तुरंत सूचना रेलवे प्रशासन व पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची जीआरपी बेतिया की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के लिए प्रयास कर रही है. शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए हादसा की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










