दोनवार नहर में अज्ञात युवक का शव मिला

तिरहुत मुख्य कैनाल नहर में रविवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव को स्थानीय लोगों ने उतराता दिखा,
योगापट्टी . शनिचरी थाना क्षेत्र के दोनवार गांव स्थित तिरहुत मुख्य कैनाल नहर में रविवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव को स्थानीय लोगों ने उतराता दिखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं इसका सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दीं गई. स्थानीय पुलिस को पहुंचते ही शिनाख्त के लिए काफी देर तक नहर के किनारे रखा गया. लेकिन कोई भी स्थानीय व्यक्ति इस शव को पहचान नहीं हो सका ।फिलहाल मौके पर पहुंच पुलिस पुलिस ने यह शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया । मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीक हो रही है। वह हाफ टी-शर्ट काले रंग की है। व जींस ब्लू रंग के पहने हुए हैं। यह शव डांसर का बताया जा रहा है। वहीं शनिचरी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि शव का शिनाख्त के प्रयास किये जा रहें हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




