नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 9:01 PM
गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.
चनपटिया. गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. लड़की बेसुध होकर नहर में पड़ी हुई थी. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो नहर से बेसुध हालात में लड़की को उठाकर घर लाये और इसकी सूचना गोपालपुर थाना को दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़की स्कूल से नहर के रास्ते घर जा रही थी. अकेली लड़की को देख गांव के ही दो युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और लड़की जब बेहोश हो गई तो उसे नहर में फेंककर दोनों युवक फरार हो गए. नहर में पानी नहीं होने के कारण लड़की की जान बच गई. इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










