त्रिवेणी नहर में डूबी दो सगी बहन, एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर कर रहे खोजबीन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 8:57 PM

विज्ञापन

लौकरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर स्थित सिधांव पुल के समीप बलुआ छत्रौल पंचायत के बलुआ गांव की महिलाओं की समूह में परिजनों के साथ रविवार की शाम ऋषि पंचमी के अवसर पर नहर में नहाने आई दो सगी बहन डूब गयी.

विज्ञापन

हरनाटाड़. लौकरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर स्थित सिधांव पुल के समीप बलुआ छत्रौल पंचायत के बलुआ गांव की महिलाओं की समूह में परिजनों के साथ रविवार की शाम ऋषि पंचमी के अवसर पर नहर में नहाने आई दो सगी बहन डूब गयी. दोनों बच्ची की डूबने पर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शोरगुल किया गया. शोरगुल सुन स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चियों को नदी में खोजबीन किया गया. लेकिन शाम और अंधेरा होने के कारण दोनों बच्ची नहीं मिली. दो बच्ची की डूबने की सूचना पर सोमवार की अहले सुबह से ही स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गयी है. कैसे हुई घटना परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि रविवार की शाम पांच बजे ऋषि पंचमी के अवसर पर अन्य महिलाओं व अपनी मां के साथ दो सगी बहन सिधांव नहर में नहाने के लिए आई थी. दोनों सगी बहन नहाते-नहाते गहरे पानी में चली गयी. फिर बड़ी बहन पानी से बाहर आकर नहर के किनारे बैठी थी और छोटी बहन नहर में नहा रही थी. जिस दौरान छोटी बहन अचानक डूबने लगी. छोटी बहन को डूबते देख बड़ी बहन बचाने के लिए नहर में कूद गयी. नदी की तेज धार और अधिक पानी होने के चलते दोनों बहन डूबने लगी. कुछ दूर पर नहा रही महिलाओं द्वारा शोरगुल किया गया. जिसकी आवाज सुन स्थानीय लोगों व गोताखोरों द्वारा नदी में बच्चियों को बचाने के लिए खोजबीन किया गया. लेकिन अंधेरे होने के कारण नहीं मिली. परिजनों ने लौकरिया थाना को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष की उपस्थिति में एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से खोजबीन किया. लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों बच्ची नहीं मिली. परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल बलुआ छत्रौल पंचायत के बलुआ निवासी श्याम सुंदर साह की पुत्री नीतू कुमारी (10 वर्ष) व ज्योति कुमारी (7 वर्ष) की नहर में डूबने के बाद माता जानकी देवी व बहन नेहा कुमारी, छोटी कुमारी, भाई विक्की कुमार का रो रोकर हाल बुरा हो गया है. बोले थानाध्यक्ष इस संबंध में लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआ छत्रौल निवासी श्याम सुंदर साह की दो बेटी नीतू कुमारी व ज्योति कुमारी की सिधांव नहर में डूबने की सूचना मिली है. दोनों बच्ची को रविवार की शाम और सोमवार की सुबह से ही एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन किया जा रहा है. लेकिन अभी तक दोनों बच्ची की शव बरामद नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन