नौतन व लौरिया में सर्पदंश से महिला व अधेड़ समेत दो की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 8:38 PM

विज्ञापन

नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत के वार्ड नंबर 16 पांडेय टोला निवासी लखू प्रसाद साह को मंगलवार की रात्रि को विषैला सांप के काटने से बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गया.

विज्ञापन

नौतन/लौरिया. नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत के वार्ड नंबर 16 पांडेय टोला निवासी लखू प्रसाद साह को मंगलवार की रात्रि को विषैला सांप के काटने से बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गया. सर्पदंश से घायल लक्खू प्रसाद साह को सबसे पहले परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी नौतन में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया. बेतिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है. लौरिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के सिसवनिया में एक महिला की मौत सांप के काटने से हो गई है. शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए स्थानीय पुलिस बेतिया जीएमसीएच भेज दी है. मिली जानकारी के अनुसार सिसवनिया पश्चिमटोला के स्व जमादार सिंह की पत्नी शांति देवी (62) बुधवार को सरेह में अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई हुई थी. घास काटने के क्रम में किसी विषधर सर्प ने उन्हें डंस लिया. उनके चिल्लाने पर अन्य महिलाओं ने देखा कि सांप भाग रहा है, उन्हें लेकर ग्रामीणों ने पहले विशुनपरवा सांप के ओझा से विष झड़वाया. वहां ठीक नहीं होने पर चूहड़ी ले गए, लेकिन उनकी मौत पहले ही हो गई थी. मृतिका के 2 पुत्र हैं. दोनों बाहर रोजगार के लिए गए हुए हैं. उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है. वे वहां से चल दिए हैं. इस बाबत सिसवनिया पंचायत के कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि उनकी मौत सांप के काटने से हुई है. उनके दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है, उनके पुत्रों का इंतजार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन