चार लीटर देसी शराब के साथ दो शराबी गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:03 PM

विज्ञापन

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब का अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब का अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे है. इसी क्रम में नौरंगिया थाना की पुलिस ने चार लीटर देसी शराबी के साथ दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी देते हुए नौरगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नौरंगिया चौक के समीप तारा देवी अपने घर में अवैध शराब छिपाकर रखी हुई है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुसअनि धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तारा देवी के घर छापेमारी की. जहां दो व्यक्ति गिरिजेश कुमार और घनश्याम महतो शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तुरंत पकड़ लिया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस तारा देवी के घर की तलाशी ली. जहां से एक गैलन से 4 लीटर देसी शराब बरामद हुई. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही तारा देवी मौके से फरार हो गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराबी को गिरफ्तार करते हुए शराब को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना में कांड अंकित कर गिरफ्तार दोनों शराबी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. वहीं फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन