नरकटियागंज-बलथर रोड पर दूसरे दिन भी आवागमन में परेशानी दो से ढाई फीट सड़क पर पानी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 8:55 PM

विज्ञापन

दो दिनों से हुई मूसलाधार बारिश के बाद नरकटियागंज बलथर रोड में सियरही लचका के पास सोमवार को भी पानी कम नहीं हुआ.

विज्ञापन

नरकटियागंज. दो दिनों से हुई मूसलाधार बारिश के बाद नरकटियागंज बलथर रोड में सियरही लचका के पास सोमवार को भी पानी कम नहीं हुआ. इसके चलते लगातार दूसरे दिन इस रोड पर आवागमन को लेकर भारी परेशानी उठानी पड़ी. सड़क पर पानी रहने से दोनों तरफ बाईक समेत अन्य वाहन खड़े रहे. इस दौरान स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने जाने वाले छात्रो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर भारी संख्या में छात्र फंसे रहे. हालांकि दोपहर तक सड़क के ऊपर लगभ ढाई फीट ऊंचा पानी बह रहा था. पानी का बहाव तेज होने के चलते इसे पार करना मुश्किल हो रहा था. प्रियांशु, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, साहित्या, आयुषी, अंजली, सत्या, साजिया फातिमा समेत कई अन्य छात्रों ने बताया कि टीपी वर्मा कॉलेज के स्नातक के छात्रों का परीक्षा केंद्र परसा मरजदवा कॉलेज में है. वे परीक्षा देने जा रहे थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें वहां से घूमकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि उनके सहित दर्जनों परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी. गौरतलब हो कि करतहा एवं रोहुआ नदी की बाढ़ शनिवार की रात में रोड पर चढ़ गई थी. इससे रविवार को भी दिन भर सड़क पर आवागमन ठप रहा. इधर, गौरीपुर मझरिया एवं अम्मा घोद स्कूल परिसर में भी पानी घुस गया है. इससे पठन पाठन कार्य में परेशानी हुई. गौरीपुर मझरिया गांव की मुख्य सड़क के ऊपर भी पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते सड़क का अधिकतर हिस्सा कट गया है. सड़क के ऊपर आवागमन ठप है. मनियारी एवं जमुआ नदी का पानी गांव के चारों तरफ फैला हुआ है. मनियारी नदी का पानी कुकरा एवं मनियारी सरेह में अभी तक फैला हुआ है. कई जगह धान की फसल डूबी हुई है. इधर एसएसबी कैंप के चारो तरफ भी पंडई नदी करा पानी फैंल गया है. हालांकि बारिश नही होने से लोग राहत तो महसूस कर रहे हैं लेकिन स्थिति विकट बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन