मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित, यात्री परेशान
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Aug 2025 6:45 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते दिनों से रुक-रुक हो रही लगातार झमाझम बारिश हो रही है.
वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते दिनों से रुक-रुक हो रही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर धोबहा व भजनी कुट्टी के बीच एक विशाल पेड़ के गिर जाने के कारण घंंटों तक सड़क पर यातायात बाधित रहा. जिस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जिसको लेकर उक्त मार्ग से यात्रा करने वाले यात्री एवं राहगीर काफी परेशान दिखे. वहीं मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों तथा राहगीरों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते से पेड़ को हटाया गया. तब जाकर मुख्य सड़क का आवागमन फिर से बहाल हुआ. इस दौरान लगभग चार घंटे से ज्यादा देर तक आवागमन बाधित रहा. हालांकि दर्जनों चार पहिया वाहन चालकों ने वापसी करते हुए चमैनिया से चंपापुर होते हुए लौकरिया के रास्ते बगहा और उससे आगे का सफर तय किया. जिससे यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










