टोला सेवक और विकास मित्र घर-घर जाकर मतदान से संबंधित लोगों को करेंगे जागरूक: बीडीओ
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 6:03 PM
स्वीप अभियान के तहत एससी-एसटी टोलों में विकास मित्र व टोला सेवकों के द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा.
बगहा. स्वीप अभियान के तहत एससी-एसटी टोलों में विकास मित्र व टोला सेवकों के द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा. मतदान किसी प्रकार से प्रभावित नहीं हो इसको लेकर भी एससी-एसटी टोलों में विकास मित्र और टोला सेवक विशेष ध्यान रखेंगे. बीडीओ सह एआरओ प्रदीप कुमार ने बुधवार को प्रखंड सभागार में टोला सेवक, विकास मित्र व तालीम मरकज के लोगों के साथ चुनाव तैयारी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान बीडीओ ने कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टोला सेवक और विकास मित्र घर-घर जाकर मतदान से संबंधित लोगों को जागरूक करेंगे. साथ ही साथ मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेज के संबंध में भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसा देखा जाता है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवारों के द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन दिया जाता है. रुपया एवं साड़ी सहित कई प्रकार के प्रलोभन मतदाताओं को दिये जाते हैं. जिस पर विकास मित्र व टोला सेवक को नजर रखी नहीं है. अगर ऐसी सूचना मिलती है तो अविलंब इसकी सूचना प्रखंड मुख्यालय को दे. ताकि इस मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा सके. बैठक में सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, बीइओ पुरन शर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित रोजगार सेवक व आवास सहायक आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










