आज से होने वाली तीन वर्षीय डिग्री कोर्स सेकेंड पार्ट की परीक्षा स्थगित

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 May 2025 6:34 PM

विज्ञापन

16 मई से होने वाली बीए सेकेंड पार्ट की विशेष परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

विज्ञापन

बेतिया. 16 मई से होने वाली बीए सेकेंड पार्ट की विशेष परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के स्तर से इस बहुप्रतीक्षित विशेष परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है. यहां उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24 और सत्र 2022-25 अर्थात चार सत्रों के फेल, प्रमोटेड और अब्सेंट विद्यार्थियों के लिए आखिरी मौका के तौर पर विशेष परीक्षा होनी है. क्योंकि नई शिक्षा नीति में अब तीन वर्षीय डिग्री कोर्स का प्रावधान नहीं है. इधर यह विशेष परीक्षा स्थगित होने से संबंधित विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ गई है.

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की अब 20 तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

बेतिया. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी सत्र 2024-26 फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि का विस्तार किया गया है. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना में दी गई है.परीक्षा नियंत्रक द्वारा बताया गया है कि 20 मई तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के और 21 से 24 मई तक 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन