स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन बच्चे घायल
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 5:50 PM
विजयादशमी की देर शाम थाना क्षेत्र के भेड़िहारी और लक्ष्मीपुर के बीच वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 सीएन 3231 है.
वाल्मीकिनगर. विजयादशमी की देर शाम थाना क्षेत्र के भेड़िहारी और लक्ष्मीपुर के बीच वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 सीएन 3231 है. भेड़िहारी दुर्गा पूजा पंडाल से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई.प्राप्त सूचना के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का ड्राइवर साइड का दरवाजा उखड़ गया. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.गनीमत रही कि चालक जिसका पहचान एजाज उर्फ रेयाज अहमद पिता निजामुद्दीन अंसारी पिपरा कुट्टी निवासी के रूप में हुई है. बाल बाल बच गए.वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर पर सवार लोगों में तीन बच्चियों टुन्नी कुमारी, अंजली कुमारी पिता राजकुमार सिंह, शितल कुमारी और सत्या कुमारी पिता मोहन साह, के अलावा सुगंधी देवी पति मोहन साह को गंभीर चोट आयी.जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया.जहां इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनकी स्थिति चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वही स्कार्पियो सवार नजमा खातून और मुस्कान खातून को भी चोटें आयी है.जिनको बेहतर उपचार के लिए बगहा ले जाया गया है. समाचार प्रेषण तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










