तीन दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 May 2025 6:26 PM
उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
वाल्मीकिनगर. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि बिहार सरकार की खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत विद्यालय में तीन दिवसीय साइकलिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, दौड़ और कबड्डी आदि खेल का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को संकुल स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा. इसके लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे. तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक हिमांशु,राज, शशि रंजन गुप्ता, जामदार अंसारी, शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश कुमार, संकुल समन्वय सुरेश प्रसाद गुप्ता, स्नेहलता सिसोदिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










