बाघ के आतंक का मंडरा रहा साया, दहशत में ग्रामीण
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:15 PM
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के अंतर्गत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में इन दिनों बाघ आतंक मचाया हुआ है.
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के अंतर्गत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में इन दिनों बाघ आतंक मचाया हुआ है. जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है. वाल्मीकिनगर के तीन नंबर पहाड़, जंगल कैंप, ई टाइप कॉलोनी, एनपीसीसी कॉलोनी आदि जंगल से सटे रिहायशी इलाकों में प्रतिदिन बाघ के चहलकदमी की सूचना प्राप्त हो रही है. जिसे देखते हुए ग्रामीणों का शाम के बाद बहुत ही कम इन रास्तों से आना जाना हो रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार की संध्या ई टाइप कॉलोनी निवासी राजू कुमार के बकरी को बाघ ने दबोच कर जंगल के अंदर भाग गया. बकरी को बाघ के द्वारा ले जाते हुए वहां खेल रहे बच्चों ने देखा तथा इसकी सूचना राजू को दी. इस संदर्भ में वाल्मीकिनगर के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि बाघ के चहलकदमी की सूचना प्राप्त हुई है. वन कर्मियों को बाघ की निगरानी के लिए लगाया गया है. इसके साथ ही ग्रामीणों को भी सजग रहने के लिए अपील किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










