मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 6:11 PM
23 सितंबर को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के वाल्मीकि के तपोभूमि वाल्मीकिनगर में यात्रा को लेकर शुरू हो रहे कार्यों का जायजा लेने शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे.
वाल्मीकिनगर. 23 सितंबर को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के वाल्मीकि के तपोभूमि वाल्मीकिनगर में यात्रा को लेकर शुरू हो रहे कार्यों का जायजा लेने शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे. उनके साथ वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह,जिला प्रशासन एडीएम कुमार रविन्द्र, एसडीएम बगहा गौरव कुमार,डायरेक्टर डीआरडीओ अरुण प्रकाश, डीपीआरओ राकेश कुमार, डीसीएलआर अंजली कृति, थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर सहित विभिन्न विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित यात्रा 23 को होना है.इस दौरान मुख्यमंत्री अपने उड़न खटोले से वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डा पहुंचेंगे.उसके उपरांत चयनित लव कुश पार्क का शिलान्यास करेंगे.साथ ही लाभुकों के साथ जन संवाद करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










