संत जेवियर रोड को मोटरेबल बनाने का काम शुरू, जलजमाव से लोगों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बेतिया में संत जेवियर रोड पर लंबे समय से जारी जलजमाव और खराब सड़क की समस्या का समाधान होने लगा है। मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत सड़क के पक्कीकरण का कार्य शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Bettiah News: नगर के अति व्यस्त मार्गों में शामिल केआर-से-सोफवा टोला (संत जेवियर रोड) को मोटरेबल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. लंबे समय से खराब सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है. बरसात के दौरान सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था. अब नगर निगम ने सड़क पर जीएसबी (बालू युक्त पत्थर) गिराकर इसे आवागमन योग्य बनाने की पहल शुरू कर दी है.

Bettiah News: मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत होगा निर्माण

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत इस सड़क के पक्कीकरण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है. विधानसभा चुनाव से पहले इसका शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी. इस वर्ष पहली ही बारिश में सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे लोगों को महज 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था.

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही थी. अभिभावकों को बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा था. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजमर्रा का आवागमन भी प्रभावित हो गया था.

नगर पार्षद ने निर्माण कार्य की दी जानकारी

वार्ड संख्या-20 के नगर पार्षद दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर नगर निगम की ओर से आशा नगर क्षेत्र में जीएसबी बिछाने का कार्य कराया जा रहा है. इसके बाद सड़क को पूरी तरह मोटरेबल बनाया जाएगा, ताकि बरसात में भी लोगों को परेशानी न हो. उन्होंने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील भी की.

जलनिकासी व्यवस्था को लेकर उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सड़क को मोटरेबल बनाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा. आशा नगर, कृष्णा नगर और पटेल चौक समेत आसपास के क्षेत्रों का नाला और वर्षा का पानी संत जेवियर रोड पर जमा हो जाता है. लोगों ने नगर निगम से सड़क निर्माण के साथ स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:जनगणना-2027 की तैयारी के लिए 29 कर्मियों की तैनाती, जिला प्रशासन ने जारी की निविदा


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन