जनगणना-2027 की तैयारी के लिए 29 कर्मियों की तैनाती, जिला प्रशासन ने जारी की निविदा

Updated:
विज्ञापन
जनगणना-2027 को लेकर 29 कर्मियों की होंगी तैनातीसेवा दाता फर्म के लिए निविदा जारी

पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने आगामी जनगणना-2027 के लिए 29 कर्मियों की तैनाती हेतु अल्पकालीन निविदा जारी की है। इस भर्ती में 27 तकनीकी सहायक और 2 मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल होंगे, जिनकी सेवाएं मार्च 2026 से जून 2027 तक ली जाएंगी।

विज्ञापन

Bettiah News: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने 29 कर्मियों की तैनाती के लिए अल्पकालीन निविदा जारी की है. जिला जनगणना कोषांग की ओर से मार्च 2026 से जून 2027 तक 27 तकनीकी सहायक और दो मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं.

 27 तकनीकी सहायक और 2 एमटीएस की होगी नियुक्ति

जारी निविदा के अनुसार जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कुल 29 कर्मियों की तैनाती की जाएगी. इनमें 27 तकनीकी सहायक और दो मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल हैं. इनकी सेवाएं मार्च 2026 से जून 2027 तक जिला जनगणना कोषांग में ली जाएंगी.

मानदेय और आवेदन की अंतिम तिथि

जिला प्रशासन के अनुसार तकनीकी सहायकों को अधिकतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह तथा एमटीएस को 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा. इच्छुक एजेंसियां 25 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक अपनी निविदा जिला जनगणना कोषांग में जमा कर सकती हैं.

28 जुलाई को खुलेगी निविदा

निविदा प्रक्रिया के तहत प्राप्त प्रस्तावों को 28 जुलाई को जिला क्रय समिति की उपस्थिति में खोला जाएगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार योग्य एजेंसी का चयन कर जनगणना कार्य के लिए कर्मियों की तैनाती की जाएगी.

यह भी पढ़ें: GI टैग मिलने के बाद मर्चा धान और चिउड़ा की देशभर में बढ़ी मांग, खेती के विस्तार की तैयारी


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन