घर के बाहर बेच रहा था देसी शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; 40 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
शराबकरबारी को ले जाते नौरंगिया पुलिस | Prabhat Khabar Network

शराबकरबारी को ले जाते नौरंगिया पुलिस

नौरंगिया थाना पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मटियरिया गांव निवासी पुष्पराज चौधरी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

West Champaran News: शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत एएलटीएफ (ALTF) और नौरंगिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को शराब बेचने के दौरान मौके से दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौरंगिया थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव निवासी पुष्पराज चौधरी के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि शनिवार को एएलटीएफ टीम और बीएसएपी के जवानों के साथ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था.

इसी दौरान सूचना मिली कि मटियरिया गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर देसी शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुअनि प्रभात कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास रखे बोरे से 500-500 मिलीलीटर के 80 पाउच देसी चुलाई शराब, यानी कुल 40 लीटर शराब बरामद की गई.

पूछताछ में कबूला शराब बेचने का उद्देश्य

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के उद्देश्य से उसे अपने पास रखने की बात स्वीकार की.

बरामद शराब को जब्त कर उसका नमूना रासायनिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

केस दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

इस मामले में नौरंगिया थाना कांड संख्या 110/2026 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.


विज्ञापन
Jay Prakash Verma

लेखक के बारे में

By Jay Prakash Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन