पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 24 घंटे में 18 गिरफ्तार और 205 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
बेतिया पुलिस की कार्रवाई: 24 घंटे में 18 गिरफ्तार, शराब जब्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चलाए विशेष अभियान में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 205 लीटर से अधिक अवैध शराब भी जब्त की गई है, जो अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Bettiah Police Action: पश्चिम चंपारण पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के दौरान 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 205 लीटर 370 एमएल अवैध शराब भी जब्त की गई.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है.

उत्पाद अधिनियम के मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

वारंटियों पर भी पुलिस की कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया.

इसके अलावा विभिन्न मामलों में छह गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन किया गया.

वाहन जांच में वसूला 77 हजार रुपये जुर्माना

यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन